YouTube Se Paise Kaise Kamaye : दोस्तों YouTube का नाम तो हम सभी ने सुना ही होगा। आज के समय में YouTube दुनिया भर के अधिकतर जनसंख्या तक पहुंच चुका है। आमतौर पर हम किसी जानकारी को प्राप्त करने के लिए या टाइम पास करने के लिए YouTube चला लेते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि YouTube द्वारा भी पैसा कमाया जा सकता है। आज के समय में कई सारे लोग YouTube से पैसा कमा रहे हैं। यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन दोस्तों आप भी आसानी से घर बैठे YouTube द्वारा पैसा कमा सकते हैं।
YouTube में हर दिन ढेरों Videos upload किए जाते हैं। किसी भी व्यक्ति का YouTube पर Video upload करने का मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि वह उससे पैसा कमा सके। दोस्तों आप भी उन लोगों में से एक हो सकते हैं जो YouTube द्वारा घर बैठे पैसा कमाते हैं। तो आज का यह आर्टिकल YouTube से पैसे कमाने पर केंद्रित है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि Youtube Se Paise Kaise kamaye Step by Step तो हमारा आगे का आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना जारी रखें। तो चलिए शुरू करते हैं –
Youtube क्या है
आज के समय में इंटरनेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और इन्हीं सबके बीच एक नाम है YouTube जो कि एक video sharing platform है। इसमें दुनिया के किसी भी कोने का कोई भी व्यक्ति Video upload कर सकता है और कोई भी व्यक्ति इस Video को देख सकता है। यह एक तरह का free platform है जिसका अर्थ यह है कि यहां पर Video upload करने के लिए तथा Video देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार का पैसा नहीं देना पड़ता।
दोस्तों YouTube , गूगल द्वारा दी जाने वाली एक service है। YouTube पर Video upload करने के लिए आपको अपना अकाउंट बनाना होगा जैसी YouTube channel कहा जाता है।
YouTube कैसे काम करता है
दोस्तों क्या आप यह बात जानते हैं कि YouTube दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा search engine है। यहां पर कई सारे लोग बहुत सारे Video सर्च करते हैं। आप Tittle, Tag, description और keyword का सही तरीके से इस्तेमाल करके अपने Video को सर्च में सबसे ऊपर ला सकते हैं।
YouTube का इस्तेमाल कई करोड़ लोग करते हैं इसी कारण से इसमें Video वायरल होने के चांसेस काफी ज्यादा रहते हैं किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुकाबले। YouTube द्वारा पैसे कमाने के लिए आपके चैनल के Subscribers एक अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए जब भी कभी आप कोई YouTube Video देखते होंगे तो उसमें YouTube पर हमेशा कहता है कि हमारे चैनल को Subscribe करें। ऐसा इसीलिए कहा जाता है क्योंकि जितनी ज्यादा Subscribers होंगे उतने ही ज्यादा लोगों तक Video पहुंचेगी और ज्यादा से ज्यादा views मिलेंगे।
YouTube channel बनाये और Video अपलोड करें – Create YouTube channel
- YouTube से पैसे कमाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप सबसे पहले अपना YouTube channel बनाएं। अपना YouTube चैनल बनाने के लिए आपको अपनी ईमेल आईडी या जीमेल की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद आपका YouTube चैनल आसानी से create हो जाएगा।
- दोस्तों सबसे महत्वपूर्ण होता है आपकी YouTube चैनल का नाम। और कोई छोटा व सुंदर नाम रखे जो बोलने में तथा याद करने में आसान हो।
- अपने YouTube चैनल को professional look देने के लिए इसका लोगों तथा channel art design करें।
- आप अपने YouTube Videos के लिए एक अच्छा सा channel intro बनाएं।
- अपने YouTube चैनल पर आप अपने द्वारा बनाई गई Video ही अपलोड करें जो कि आपके द्वारा ही copyrighted हो।
- YouTube पर Video अपलोड कर देने के बाद आप इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच promote करें। ऐसा करने से आपको ज्यादा व्यूज मिलेंगे।
- आप अपने Video में लोगों से अपने चैनल को Subscribe करने का आग्रह करें।
जैसे ही आप की Videos लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगेगी और आपके Subscribers और व्यूज बढ़ने लगेंगे तो YouTube द्वारा आपको पैसे मिलने लगेंगे और आप घर बैठे पैसे कमा सकेंगे।
दोस्तों YouTube से पैसे कमाने का केवल यही तरीका नहीं है। इसके अलावा भी और भी कई तरीके हैं जिनके माध्यम से आप YouTube से पैसा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ और तरीकों के बारे में –
YouTube Se Paise Kaise Kamaye
दोस्तों यहां पर हम आपको YouTube से पैसा कमाने के आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप भी बाकी लोगों की तरह YouTube से खूब सारा पैसा कमा सकते हैं।
Google Adsense
दोस्तों जितने भी बड़े-बड़े YouTubers आज के समय में यू ट्यूब से पैसा कमा रहे हैं वह Google adsense की सहायता से ही पैसा कमा पा रहे हैं। यदि आप भी YouTube द्वारा पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको भी Google adsense से जुड़ना होगा और गूगल से monetization करना होगा।
गूगल adsense से जुड़ने के लिए नीचे दिखाई गई स्टेप्स को फॉलो करें –
- आपको अपने YouTube चैनल की सेटिंग्स में जाना है और वहां पर दिखाए गए monetization के ऑप्शन को enable करना है।
- इसके बाद आप अपनी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें और गूगल adsense में अपना अकाउंट बना ले।
- आपकी YouTube Video से कमाए गए पैसे आपके Google AdSense account में ही आते हैं जिन्हें बाद में आप अपने बैंक में ट्रांसफर करवा सकते हैं।
दोस्तों ध्यान रहे कि आपके YouTube Video में जितने ज्यादा व्यूज होंगे आपको उतने ही ज्यादा पैसे मिलेंगे इसलिए आप अपने YouTube Video के व्यूज बढ़ाने की हर संभव कोशिश करें।
Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
Affiliate Marketing द्वारा पैसे कमाने का तरीका आज के समय में बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस काम में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं रहती आपको बस किसी कंपनी से जोड़ना है और इसके प्रोडक्ट का ऑनलाइन प्राचार या प्रमोशन करना है। आपको कंपनी द्वारा एक लिंक दी जाएगी। आप इस लिंक को अपने YouTube के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में पोस्ट कर सकते हैं। इस लिंक द्वारा जब भी कोई व्यक्ति सामान खरीदेगा तो आपको इसका कमीशन मिलेगा।
Affiliate Marketing द्वारा पैसा कमाने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको किसी Affiliate Program से जोड़ना है। आप Amazon , Flipkart , Snapdeal , Myntra यह जितने भी शॉपिंग वेबसाइट हैं इनके Affiliate Program के बारे में जानकारी प्राप्त कर इन से जुड़ सकते हैं।
- आप जिस भी प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैं या उसका प्रमोशन करना चाहते हैं उसकी एक affiliate लिंक बनाएं।
- अब आप इस लिंक को अपने YouTube Videoस के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में पोस्ट करें और अपनी YouTube Video में उस प्रोडक्ट का प्रमोशन करें।
अब अगर आपके YouTube Video द्वारा जानकारी प्राप्त करके कोई व्यक्ति वह प्रॉडक्ट खरीदना चाहेगा या आपकी लिंक द्वारा वह प्रोडक्ट खरीदेगा तो उसका कमीशन आपको मिलेगा।
Sponsorship
जब आपके YouTube Video लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय होना शुरू हो जाते हैं तो आपको स्पॉन्सरशिप मिलने लगती है। स्पॉन्सरशिप के लिए आपको बहुत सारे पैसे दिए जाते हैं। आपका YouTube चैनल जितना ज्यादा पॉपुलर होगा आपको उतनी ही ज्यादा स्पॉन्सरशिप मिलेंगी और आप उतना ही ज्यादा पैसा कमा पाएंगे।
लेकिन दोस्तों आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप 5000 Subscriber पूरे हो जाने के बाद ही स्पॉन्सरशिप लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपके YouTube चैनल पर काफी सारे Subscribers हो जाते हैं तो यह सबसे बेहतर तरीका है पैसे कमाने का।
Youtube से जुडी कुछ अहम बाते
दोस्तों पहले के समय में YouTube द्वारा पैसे कमाना बहुत ही आसान था। आप एक Video अपलोड कर के भी पैसे कमा सकते थे। लेकिन जब से रिलायंस जियो ने भारत में सस्ता और तेज इंटरनेट उपलब्ध कराया है तबसे YouTube ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है।
YouTube में एक नया अपडेट जारी करते हुए यह कहा था कि जब आपके YouTube Video में 10000 व्यूज हो जाएंगे तो आप YouTube द्वारा पैसा कमा पाएंगे। YouTube की बढ़ती लोकप्रियता के बीच 10000 व्यूज आना काफी आम बात हो चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद भी YouTube को काफी नुकसान हो रहा था जिसका मुख्य कारण यह था इस पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर fake क्लिक का होना। इस चीज से एडवरटाइजर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्होंने YouTube पर अपने advertisement देने कम कर दिए।
इसीलिए YouTube ने कुछ समय पहले एक नया अपडेट जारी किया गया जिसमें यह कहा गया है कि अपने YouTube चैनल से पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले 1000 Subscribers के साथ-साथ 4000 वॉच टाइम 1 साल के अंदर अंदर पूरा करना होगा। यह हो जाने के बाद ही आपके YouTube चैनल का मोनेटाइजेशन इनेबल किया जाएगा और उसके बाद ही आप अपने YouTube चैनल द्वारा पैसा कमा पाएंगे।
निष्कर्ष
आज आपने जाना की YouTube Se Paise Kaise Kamaye दोस्तों जरा पूरी मेहनत और लगन के साथ YouTube पर काम करें और ऐसे Video बनाएं जो कि लोग देखना पसंद करते हैं तो आप जरूर एक अच्छे Youtuber बन सकते हैं और ना केवल पैसा कमा सकते हैं बल्कि देशभर में अपना नाम भी कमा सकते हैं। तो दोस्तों उम्मिद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल YouTube से पैसे कैसे कमाए पसंद आया होगा और इसमें बताई गई सभी बातें आपको समझ में आ गई होंगी।