संतरे के 10 फायदे उपयोग और नुकसान – Oranges Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

Rahul Yadav

संतरा भारत में तथा पूरे विश्व में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों की श्रेणी में से एक उत्तम फल है। यह फल नारंगी, रसीला, और खट्टा मीठा होता है। हर उम्र के लोग संतरा खाना पसंद करते है। फिर भी अधिकतर लोग इसके मुख्य फायदे नहीं जान पाते है। 

यदि आप भी संतरे के फायदे जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह आये है, क्योंकि आज हम आपको Oranges benefits, Uses and Side effects के बारे में पूरी जानकारी देंगे। पूरी जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को कृपया अंत तक पढ़े। 

तो चलिए शुरू करते हैं-

संतरेके 10 फायदेउपयोगऔरनुकसान – Oranges Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

संतरे पूरे विश्व में पाए जाते है, और पूरे विश्व में संतरे की 50 से ज्यादा प्रजातीयां है। यह फल गर्मियों में ज्यादा उगता है लेकिन कई जगह यह सर्दियों में भी उगाये जाते है। सर्दियों में उगने वाले संतरे ज्यादातर मीठे होते है और उनमे खटाई तुलनात्मक रूप से कम होती है। संतरे के बारे में माना जाता है कि तकरीबन 1000 वर्ष पूर्व संतरा चीन की जमीन से पूरे विश्व में पहुंचा था। आज के समय पूरे विश्व में जहां भी संतरे मिलते हैं वह चीन से ही पहुंचे हैं। 

संतरेके 10 फायदे – Advantages of Oranges – Orange Advantages

हमने आपको ऊपर संतरे के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। अब आपको बताते हैं कि संतरे के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं। 

तो चलिए जानते हैं-

  • डिहाइड्रेशनसेबचनेकेलिए

संतरे का सबसे पहला इस्तेमाल डिहाइड्रेशन के लिए किया जाता है। यदि आपके शरीर में पानी की कमी है, तो आप संतरे के रस को पानी के स्थान पर काम में ले सकते हैं। क्योंकि संतरे में 80% पानी होता है। यह आपके शरीर की 20% पानी की जरूरत को दैनिक तौर पर खत्म कर सकता है। इसे पानी से भरा हुआ गोला भी कहा जाता है जो आपके शरीर के Metabolism को Maximise करने में मदद करता है। 

  • रक्तप्रवाहकेनियंत्रणमें

यह आपके शरीर में रक्त के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है।

  • रोगप्रतिरोशकक्षमताबढानेमें 

संतरा खाने से आपके शरीर की रोगप्रतिरोशक क्षमता बढ़ती है। यदि आपको सर्दी, जुकाम ने घेर रखा है तो आप संतरा खाकर सर्दी जुकाम को दूर कर सकते हैं। 

  • त्वचासेझुर्रियांहटानेमें

इसी के साथ यदि आप रोजाना संतरा खाते हैं तो आपकी त्वचा पर उम्र का असर नहीं दिखता है। आपको झुर्रियां, फाइनलाइन यह सब ढूंढने से भी नहीं मिलते है।

  • आँखोंकीरौशनीबढानेमें

संतरा आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एक सामान्य संतरे में में तकरीबन 14 माइक्रोग्राम विटामिन ए होता है, जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। 

  • ब्लडप्रेशरकोकंट्रोलकरनेमें

यदि आप रोजाना संतरा खाते हैं तो आपको दिल की बीमारी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। आपका ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है। जब ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है तो दिल पर रक्त का ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।

  • दिमागठंडारखनेमें

संतरे को सुपर फूड के नाम से भी जाना जाता है, और यह इसलिए है क्योंकि यह आपके मस्तिष्क को राहत देता है, तथा मस्तिष्क संबंधी होने वाली बीमारियों से आपको निजात दिलाता है। 

  • कैंसरसेनिपटनेमें

आमतौर पर संतरा कैंसर जैसी भयानक बीमारियों से भी आप को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा संतरा खाने के बाद अपच जैसी बीमारियां नहीं होती। संतरा आपको कॉन्स्टिपेशन जैसी बीमारियों से दूर रखता है। 

  • झड़तेबालोंकानिवारण 

इसके अलावा पूरे विश्व में तकरीबन 25% लोगों की दिक्कत, जिसे हेयर फॉल कहा जाता है, वह दिक्कत भी संतरे के खाने से दूर हो जाती है। 

  • किडनीसेपत्थरनिकालनेमें

इसके अलावा यदि आप के किडनी में पत्थर है तो आपको रोजाना संतरे का जूस पीना चाहिए। यह आपको पथरी की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।

संतरेकेउपयोग – Uses of Oranges

संतरे के कई उपयोग हो सकते हैं जैसे कि

  • संतरे का इस्तेमाल फलाहार के रूप में किया जाता है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के फलों को मिला कर एक साथ खाया जाता है।
  • संतरे का जूस बनाकर पिया जाता है।
  • संतरे से विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाई जा सकती है, जिसमें संतरा पाक, संतरा बर्फी, संतरा लड्डू, इत्यादि शामिल है। 
  • केले के टुकड़े और क्रीम के साथ संतरे के स्लाइस को मिलाकर संतरा शेक बनाया जाता है। 
  • संतरे के छिलके का उपयोग त्वचा की झुर्रियों को दूर करने के लिए किया जाता है। 
  • पेट का दर्द ठीक करने के लिए संतरे के बीज इस्तेमाल किए जाते हैं। 
  • संतरे का सलाद बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है।
  • संतरे के सलाद में अनानास, संतरे का कटा हुआ स्लाइस, केले के टुकड़े, कटी हुई कीवी, और कटा हुआ नींबू शामिल होता है।
  • मौसमी बीमारियों से बचने के लिए संतरे का इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। 
  • किडनी संबंधी रोगों में यह कारगर होता है। 
  • शरीर को कीटाणुओं से बचाने के लिए, तेज धूप से त्वचा को जलने से बचाए रखने के लिए संतरे के जूस का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के रूप में किया जाता है।

संतरेकेनुकसान 

संतरे के काफी सारे फायदे होते हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं, जैसे कि –

  • यदि आप संतरे को अत्यधिक मात्रा में खा लेते हैं इसके अत्यधिक फाइबर की मात्रा से आपके पेट में ऐठन बन सकती है।
  • इसके अलावा इसमें खटाई थोड़ी अधिक मात्रा में होती है, जिसकी वजह से आपके सीने में, पेट में, जलन महसूस की जा सकती है। 

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको Oranges benefits, Uses and Side effects के बारे में पूरी जानकारी दी है। हम आशा करते हैं कि आज का यह लेख आपके लिए मददगार रहा होगा। यदि आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। 

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment