Fiverr क्या हैं | Online Fiverr से पैसे कैसे कमाएं

Rahul Yadav

Fiverr क्या हैं? Online Fiverr से पैसे कैसे कमाएं : क्या आप भी इंटरनेट के माध्यम घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं? तो इस लेख को पूरा ज़रूर पढ़े। ऐसी कई वेबसाइट हैं जो आपको घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने का प्लेटफार्म देती है। जिसके माध्यम से आप अपनी योग्यता के अनुसार पैसा कमा सकते हैं। आज हम बात करेंगे Fiverr के बारे में जिसकी मदद से आप इंटरनेट के माध्यम से पैसा कमा सकते है। लेकिन सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि Fiverr क्या हैं? और हम कैसे अपना काम शुरू कर सकते हैं।

Fiverr क्या हैं | Online Fiverr से पैसे कैसे कमाएं

Fiverr क्या हैं?

Fiverr एक ऐसी वेबसाइट है जो की freelancing के लिए बहुत ही पॉपुलर हैं। इस वेबसाइट पर दुनिया भर के हजारों की संख्या में लोग रजिस्टर्ड हैं। जो कि काम देने व लेने का कार्य करते हैं।

सरल भाषा में हम कह कह सकते हैं कि fiverr एक ऐसा प्लेटफार्म हैं। जो आपको ऑनलाइन जॉब प्राप्त करने और एम्प्लॉय हायर करने की सुविधा प्रदान करता है। fiverr वेबसाइट पर ऐसे लोग रजिस्टर्ड करते हैं। जिन्हें इंटरनेट के माध्यम से या ऑनलाइन वर्क करना होता है। तथा जो लोग अपनी किसी वेबसाइट के लिए Blogging, digital marketing, graphic design से संबधित कोई काम करवाना चाहता हैं तो वह भी fiverr पर रजिस्टर्ड करते हैं।

यदि आप में कोई कला या योग्यता है जैसे:- Data entry, Graphic designing, web designing, Blogging, Digital marketing. यदि आपके पास भी ऐसी कोई कला है तो आप fiverr पर काम करके घर बैठे हैं पैसा कमा सकते हैं।

इस प्रकार जिन व्यक्तियों को अपना काम करवाने के लिए लोगों की आवश्यकता होती है वह fiverr पर freelancer  को काम दे कर अपना कार्य करवाते हैं। तथा जिन लोगों को पैसे की आवश्यकता होती है वह फ्रीलांसर बनकर लोगों का काम करके पैसे कमाते हैं। fiverr दोनों ही प्रकार के लोगों के लाभ का कार्य करता है जिसके लिए fiverr company द्वारा दिए गए पैसे का कुछ हिस्सा अपने पास रखकर बाकी पैसा freelancer को दें देता हैं।

यदि आप को भी इसी तरह के काम को करने के लिए लोगों की आवश्यकता है तो आप fiverr पर जाकर आसानी से किसी भी freelancer को hire करके अपना काम करवा सकते हैं। और यदि आपके अंदर कोई कला या योग्यता है तो आप fiverr पर जाकर किसी भी तरह के काम को करके पैसा भी कमा सकते हैं।

Fiverr पर Account कैसे बनाएं

यदि आप fiverr वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने काम के लिए एक Gigs बनाना होता है क्योंकि उस Gigs को देख कर ही कोई क्लाइंट आपको अपने काम के लिए Hire करता है और फिर जब आप उस काम को पूरा कर देते हैं तो क्लाइंट को आपका काम पसंद आने पर वह आपको PayPal account में पैसे ट्रांसफर कर देता है।

  • Fiverr पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको fiverr.Com पर जाना है।
  • Home पर आपको ज्वाइन बटन पर क्लिक करना है।
  • join पर क्लिक करते ही एक popup खुलता हैं।
  • आप अपने फेसबुक या गूगल के द्वारा आसानी से fiverr पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।यदि आप ईमेल के द्वारा अपना अकाउंट बनाते हैं तो यहाँ पूछी गई सभी जानकारी को पूरा करके आप जॉइन पर क्लिक करें।
  • अब आपके ईमेल पर एक वेरिफिकेशन ईमेल आएगा जिसे आप को वेरीफाई करना होता है।
  • फिर आप अपनी जानकारी में एजुकेशन और अपने स्किल  के बारे में लिखने के बाद अकाउंट की प्रोफाइल को पूरा करते हैं।

Gigs क्या होता हैं?

Gigs आपकी एक प्रोफाइल होती है जिसकी मदद से आप अपने क्लाइंट को अपने द्वारा किए गए काम की सूचना देते हैं Gigs को बनाते समय निम्न बातों का ध्यान रखें। ताकि आपको अधिक से अधिक काम मिल सके।

  1. सबसे पहले आप Gigs मैं यह बात जरूर लिखनी होती है कि आप की कला या काम में क्या खास है।
  2. यहां आपको यह भी मेंशन करना होता है कि आप अपने काम के लिए कितना पैसा लेंगे।
  3. अपने काम की डिटेल्स के साथ साथ आपको उस काम में कितना अनुभव है यह भी बताने की आवश्यकता होती है।
  4. आपको अपने काम की शुरुआत करने के लिए क्लाइंट से क्या-क्या जानकारी चाहिए।
  5. यहां पर आपको समय भी बताना होता है कि आप कितने दिनों में काम पूरा कर सकते हैं।

इसी तरह की जानकारियां देकर आप अपने Gigs को और भी आकर्षक बना सकते हैं। तभी आपका क्लाइंट आपके Gigs से प्रभावित होकर आपको काम देगा। इसीलिए यह आवश्यक है कि आप अपने Gigs को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आप एक ही कार्य के लिए अलग-अलग Gigs भी बना सकते हैं। जैसे:- Create a professional logo for your website, I can make a beautiful logo. 

Online Fiverr से पैसे कैसे कमाएं

Fiverr वेबसाइट के बारे में तो आप जान ही चुके हैं।  जब भी कोई fiverr पर कुछ search करता हैं तो उस से संबंधित सभी प्रोफाइल fiverr website पर शो होते हैं। जिसमें क्लाइंट अपनी पसंद के अनुसार व्यक्ति को चुनकर अपना काम करवा सकते हैं। आइए जानते हैं fiverr पर आप कौन कौन से कार्य कर सकते हैं।

Article writing:- यदि हिंदी या इंग्लिश भाषा में या किसी अन्य भाषा में भी आर्टिकल लिखना जानते हैं तो आप आर्टिकल राइटिंग के नाम से अपना प्रोफाइल बना सकते हैं। कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट के लिए भी व्यूज़ या detail लिखवाने का कार्य करते हैं।

Image editing:-  यदि आप इमेज को एडिट करना जानते हैं यह कला आपकी बहुत ही बेहतरीन कला हैं। आप fiverr पर image editing कि अपनी एक प्रोफाइल बनाने के साथ-साथ एक आकर्षक Gig बनाकर काम प्राप्त कर सकते हैं।

Data entry:- दोस्तों, डाटा एंट्री ऐसा कार्य होता है जिसकी आवश्यकता लगभग सभी कंपनियों को होती हैइसलिए आप data entry की profile बना कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

Web designing:- यदि आप वेब डिजाइनिंग का कार्य करने में कुशल हां तो यह कला आपको एक अच्छा कार्य भी दिलवा सकती है। fiverr पर ऐसेेेेेेेेे कई लोग हैं जिन्हें वेब डिजाइनर की आवश्यकता है।

इनके अलावा ऐसे कई काम है जिन्हें आप Fiverr पर प्राप्त कर सकते हैं। अब सवाल यह आता है कि fiverr से कितना पैसा कमा सकते हैं।

Fiverr से आप कितना पैसा कमा सकते हैं?

दोस्तों, fiverr से आप कितना पैसा कमा सकते हैं यह आपके काम पर निर्भर करता है। यदि आपका काम आपके क्लाइंट को पसंद आता है तो आपको और अधिक कार्य मिलने की संभावना बनी रहती है। आप जितनी मेहनत और निष्ठा के साथ अपने कार्य को पूरा करेंगे उतना ही अधिक पैसा आप कमा सकते हैं।

Fiverr Payment कैसे करता हैं?

Fiverr से पैसे प्राप्त करने के लिए आपको paypal का इस्तेमाल करना होता है। क्योंकि paypal के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करना बहुत ही आसान होता है और यह पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है। paypal का इस्तेमाल करने से हमें कुछ फायदे भी होते हैं।

  1. Fiverr वेबसाइट पर अपना paypal अकाउंट बनाना बहुत ही आसान होता है।
  2. Paypal दुनिया में सबसे सुरक्षित payment method माना जाता है। इसमें आपके पैसे कहीं नहीं सकते और पैसे टाइम पर पहुंच जाते हैं।
  3. Paypal के माध्यम से आप कम से कम $1 होने पर भी निकाल सकते हैं।
  4. Paypal लगभग सभी देशों में इस्तेमाल किया जाता है।

आप अपने पेमेंट के लिए अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको Payoneer website पर अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होता है। आइए अब जानते हैं कि fiverr वेबसाइट पर अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं?


निष्कर्ष

दोस्तों, इस लेख में पूरी कोशिश की गई है कि आपको fiverr से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएं। तथा साथ ही साथ आपको fiverr वेबसाइट से पैसा कमाने के भी तरीके बताए गए हैं। यदि आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। 

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment