Jharkhand District Name in Hindi : झारखंड राज्य का गठन वर्ष 2000 में हुआ था इस जिस समय इसमें कुल 18 जिले थे। झारखंड की राजधानी रांची है। और इसका सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर है। आज के इस लेख में आप जानेंगे कि झारखंड राज्य में कुल कितने जिले हैं? उन सभी जिलों के नाम क्या है तथा कितना क्षेत्रफल है। आइए सबसे पहले झारखंड राज्य के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं जिन्हें जाना आपके लिए भी आवश्यक है।
Jharkhand District Name
बिहार राज्य के दक्षिणी हिस्से को विभाजित करके झारखंड प्रदेश का वर्ष 2000 में गठन किया गया था इस राज्य का क्षेत्रफल 79,714 km है जिसमें कुल 24 जिले हैं। झारखंड राज्य की राजभाषा हिंदी है। इस राज्य की सीमाएं उत्तर में बिहार पश्चिमी में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़, दक्षिण में उड़ीसा तथा पूर्व में पश्चिम बंगाल को छुती हैँ।
झारखंड राज्य का नामकरण
झारखंड राज्य का नाम “जाहेर” जिसका अर्थ है पवित्र कुंज यहां पर माता प्रकृति और निवास करती हैं। तथा “खोंड” जिसका अर्थ वेदी है जहां पर संताली, माता प्रकृति की स्तुति करता है। इसलिए इसे “जाहेरखोंड” जिसे बाद में झारखंड कहा गया। यह प्रदेश छोटा नागपुर पठार में बसा है इस कारण इसे छोटानागपुर प्रदेश भी कहते हैं।
इस राज्य का ज्यादातर हिस्सा छोटा नागपुर पठार का हिस्सा है इस का अधिकतर भाग वन क्षेत्र है जहां हाथी और बाघ अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं भारत के उन सभी 24 जिलों के नाम।
झारखंड राज्य के ऐतिहासिक तथ्य
झारखंड के हजारीबाग जिले में लगभग 5000 साल पुराना गुफा चित्र भी मिला है। किस राज्य में 1400 ईसा पूर्व पहले लोहे के औजार और मिट्टी के बर्तन के अवशेष भी मिले हैं। 325 ईसा पूर्व में झारखंड राज्य भारत के उत्तरी इलाके बिहार से उत्पन्न मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था।
झारखंड राज्य के पर्यटन स्थल
झारखंड राज्य में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जिन्हें भारी संख्या में देखने के लिए लोग आते हैं जैसे:-
श्री बंशीधर स्वामी मंदिर, बंशीधर नगर, श्री माता चतुर्भुजी मंदिर केतार गढ़वा, लोध जलप्रपात, तमासीन जलप्रपात, दलमा जलप्रपात, मैथन डेम, पंचेत डेम, हजारीबाग राष्ट्रीय अभयारण्य तोपचांची झील, भठिंडा फॉल, दुग्धा पहाड़ी मंदिर, पंच घाघ जलप्रपात, हजारीबाग रेलवे स्टेशन, बासुकीनाथ मंदिर, हुंडरू जलप्रपात, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, गौतम धारा, जॉन्हा।
झारखंड के प्रसिद्ध व्यक्ति
मधु सिंह, गंगा नारायण सिंह, मेदनी राय, फणी मुकुट राय, रघुनाथ शाह, रघुनाथ महतो, बखतर साय, तिलका मांझी, मुंडल सिंह, नीलांबर सिंह, पांडे गणपत राय, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया, जयपाल सिंह मुंडा, माधवन, महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका कुमारी, निक्की प्रधान, कृष्ण भारद्वाज, तनुश्री दत्ता, जयंत सिंहा, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, शिबू सोरेन, मधुरिमा तुली, शाहिद शक्ति नाथ महतो, अल्बर्ट एक्का, मुकुंद नायक, पितांबर सिंह।
Jharkhand District Name in Hindi
क्र. सं. | जिले का नाम | जिला मुख्यालय | क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर) |
1. | बोकारो | बोकारो | 2861 |
2. | चतरा | चतरा | 3700 |
3. | देवघर | देवघर | 2479 |
4. | दुमका | दुमका | 4404 |
5. | गोड्डा | गोड्डा | 2110 |
6. | गिरिडीह | गिरिडीह | 4887 |
7. | धनबाद | धनबाद | 2075 |
8. | पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर | 3533 |
9. | गुमला | गुमला | 5327 |
10. | हजारीबाग | हजारीबाग | 4302 |
11. | लातेहार | लातेहार | 3630 |
12. | कोडरमा | कोडरमा | 1312 |
13. | जामताड़ा | जामताड़ा | 1802 |
14. | गढ़वा | गढ़वा | 4064 |
15. | पाकुर | पाकुर | 1805 |
16. | लोहरदगा | लोहरदगा | 1494 |
17. | पलामू | डाल्टनगंज | 5082 |
18. | रामगढ़ | रामगढ़ | 1212 |
19. | रांची | रांची | 7974 |
20. | साहेबगंज | साहिबगंज | 952 |
21. | सरायकेलाखरसावाँ | सरायकेला | 956 |
22. | सिमडेगा | सिमडेगा | 997 |
23. | पश्चिमी सिंहभूम | चाईबासा | 1005 |
24. | खूंटी | खूंटी | 997 |
FAQ
- झारखंड में कितने जिले हैं?
झारखंड राज्य में कुल 24 जिले हैँ।
- झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
झारखंड राज्य का सबसे बड़ा जिला रांची है।
- झारखंड का सबसे छोटा जिला कौन सा है? झारखंड का राज्य का सबसे छोटा जिला रामगढ़ है जिसका क्षेत्रफल 1,811 वर्ग किलोमीटर है।
- झारखंड की राजधानी क्या है?
झारखंड की राजधानी रांची है।
- झारखंड का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
झारखंड का सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर है।
- झारखंड राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
झारखंड राज्य का क्षेत्रफल 79714 वर्ग किलोमीटर है।
- झारखंड की भाषा क्या है?
झारखंड राज्य की राजभाषा हिंदी है।
- झारखंड राज्य की विधानसभा सीट कितनी है?
झारखंड राज्य में कुल 82 विधानसभा सीटें हैं।
- झारखंड राज्य की लोक सभा सीट कितनी है?
झारखंड राज्य मैं कुल 14 लोकसभा सीटें हैं।
- झारखंड की साक्षरता दर कितनी है?
झारखंड राज्य की साक्षरता दर 2011 की जनगणना के अनुसार 67.63% है।