Gujarat District Name in Hindi

Rahul Yadav

गुजरात राज्य का गठन 1 मई 1960 को किया गया गुजरात राज्य भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में स्थित है जो कि पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है इसके उत्तर में राजस्थान तथा उत्तर पूर्व में मध्यप्रदेश दक्षिण में महाराष्ट्र और पश्चिमी दक्षिण सीमा में अरब सागर की सीमा बनती है। गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर है तथा इसकी राजभाषा हो जाती है। गुजरात राज्य का क्षेत्रफल 1,96,024 किलोमीटर है। जिसमें कुल 33 जिले हैं। तथा इसकी कुल जनसंख्या 6,04,39,692 किस राज्य में कुल 28 आदिवासी जातियां पाई जिस कारण इस राज्य में अलग-अलग लोक संस्कृतियाँ देखने को मिलती हैं।

गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है। गुजरात का सबसे बड़ा जिला कच्छ तथा छोटा जिला डांग है। विधानसभा में इसकी कुल 182 सीटें हैं इसमें राज्यसभा में इसकी 11 सीटें तथा लोकसभा में इसकी 26 सीटें हैं। गुजरात का उच्च न्यायालय गुजरात उच्च न्यायालय हैं।

गुजरात नाम की उत्पत्ति कैसे हुई

गुजरात नाम गुर्जरत्रा शब्द से निकला है। गुजरात में गुर्जरों का साम्राज्य छठी से 12वीं सदी तक गुर्जरत्रा नाम से जाना जाता था। गुजरात का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना है। चालुक्य राजवंश का शासन काल गुजरात में प्रगति और समृद्धि का युग रहा। तबसे ही इस क्षेत्र का नाम कुछ गुजरात पड़ा।

गुजरात की अर्थव्यवस्था

गुजरात राज्य कपास तंबाकू और मूंगफली का उत्पादन करने वाला भारत का प्रमुख राज्य है। गुजरात राज्य में साबुन, तेल और कपड़ा उद्योग के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता है।

यहां की प्रमुख नकदी फसल इसबगोल, गेहूं, धान और बाजरा है।

इस राज्य में रसायन, पेट्रो रसायन, उर्वरक, इंजीनियरिंग आदि के क्षेत्रों में धीरे-धीरे विकास हो रहा है।

गुजरात के पर्यटन स्थल

गुजरात के गांधीनगर में महात्मा गांधी की जन्म भूमि है। इसके अलावा गुजरात में कई ऐसे मंदिर उपलब्ध हैं जो कि काफी प्राचीन है जैसे सोमनाथ द्वारका पालीताना पावागढ़ अंबाजी आदि। पुरातत्व और वास्तुकला की दृष्टि से गुजरात में अहमदाबाद, लोथल, मोधेरा, घूरनली, सिद्धपुर, पाटन आदि क्षेत्र स्थित है जहां वास्तुकला के बारे में जाना जा सकता है।

इसके अलावा कच्छ में जंगली गधों का अभयारण्य तथा गिर में शेरों का अभ्यारण भी पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव यूनेस्को विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल है।

शिक्षा:-

गुजरात राज्य की साक्षरता दर 85.75% है। गुजरात राज्य में शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने के लिए 500 या उससे ज्यादा जनसंख्या वाले गांव में 7 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए प्राथमिक पाठशालाएं खोली गई हैं। आदिवासी जनजाति के बच्चों को शिल्प तथा कला की शिक्षा देने के लिए अलग से विद्यालय खोले गए हैं। इस राज्य में शोध रिसर्च के लिए भी अहमदाबाद में कई विश्वविद्यालय खोले गए हैं।

धर्म एवं जातियां

गुजरात राज्य में अधिकतर जनसंख्या हिंदू धर्म को मानती है इसके अलावा यहां पर इस्लाम बौद्ध जैन तथा पारसी धर्म के मानने वाले भी रहते हैं।

गुजरात राज्य में गुर्जर भील बंजारा कोली पटेलिया डाफर तोड़िया आदि जनजाति के लोग रहते हैं।

Gujrat District Name in Hindi

S. No. जिलों के नाम मुख्यालय क्षेत्रफल (किलोमीटर)
1.अहमदाबाद अहमदाबाद7,170
2. अमरेली अमरेली6,760
3. आनंद आनंद4,690
4. अरावली मोडासा3,217
5. बनासकांठा पालनपुर12,703
6. भरूच भरूच6,524
7. भावनगर भावनगर8,334
8. बोटाड बोटाड2,564
9. छोटा उदयपुर छोटा उदयपुर3,237
10. दाहोद दाहोद3,643
11. डैँग अह्वा1,764
12. देवभूमि द्वारका खंभालिया5,684
13. गांधीनगर गांधीनगर2,163
14. गिर सोमनाथ वेरावल3,754
15. जामनगर जामनगर8,441
16. जूनागढ़ जूनागढ़5,092
17. कच्छ भुज45,652
18. खेड़ा खेड़ा3,667
19. महीसागर लुनावाडा2,500
20. मेहसाना मेहसाना4,386
21. मोरबी मोरबी4,871
22. नर्मदा राजपिपला2,749
23. नवसारी नवसारी2,211
24. पंचमहल गोधरा3,272
25. पटन पटन5,738
26. पौरबंदरपौरबंदर2,294
27. राजकोट राजकोट7,550
28. सबरकंथा हिम्मतनगर4,173
29. सूरत सूरत4,418
30. सुरेंद्रनगर सुरेंद्रनगर9,271
31. तापी व्यारा3,249
32. वडोदरा वडोदरा4,313
33. वलसड वलसड3,034

FAQ

1.     गुजरात में कुल कितने जिले हैं?

 गुजरात राज्य में कुल 33 जिले हैं।

2.     गुजरात का सबसे बड़ा जिला कौनसा है?

क्षेत्रफल के अनुसार गुजरात का सबसे बड़ा जिला का कच्छ है।

3.     गुजरात का सबसे छोटा जिला कौनसा है?

गुजरात राज्य का सबसे छोटा जिला डांग है।

4.     गुजरात की राजधानी क्या है?

गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर है।

5.     गुजरात का सबसे बड़ा शहर कौनसा है?

गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है।

6.     गुजरात राज्य का क्षेत्रफल कितना है?

गुजरात राज्य का क्षेत्रफल 1,96,024

7.     गुजरात राज्य की भाषा क्या है?

गुजरात की राजभाषा गुजराती है।

8.     गुजरात राज्य की लोकसभा सीटें कितनी है?

गुजरात राज्य की लोकसभा सीटें 26 है।

9.     गुजरात राज्य की विधानसभा सीटें कितनी है?

गुजरात राज्य की विधानसभा सीटें 182 हैँ।

10.   गुजरात राज्य की साक्षरता दर कितनी है?

गुजरात राज्य की साक्षरता दर 85.75% है।

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment