Goa District in Hindi

Rahul Yadav

गोवा राज्य का गठन 30 मई 1987 को किया गया था इसकी राजधानी “पणजी” है। जैसा कि आप जानते हैं कि गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है इसलिए गोवा में कुल 2 ही जिले हैं। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 3702 km (1429 वर्गमील ) है। क्षेत्रफल के अनुसार गोवा भारत का 28 वा राज्य हैं। जनसंख्या के अनुसार गोवा भारत का 26 वां राज्य है गोवा में कुल जनसंख्या 1,458,545 है। गोवा राज्य की साक्षरता दर 88.70% है इस की राजभाषा कोंकणी है।

गोवा नाम का उद्धव

महाभारत में गोवा को गोपराष्ट्र यानी गोपालको का देश कहां गया है। संस्कृत के स्रोतों में इसे गोपकपुरी और गोपकपट्टन भी कहा गया है। इससे गोवे और गोवापूरी भी कहा गया है। मध्ययुगीन काल में अरब लोगों द्वारा इसे चंद्रपुर और चंदौर के नाम से इंगित किया गया जिसका अर्थ एक तटीय शहर है। पुर्तगालियों ने जिस स्थान का नाम गोवा रखा वह आज के समय में समुद्र तटीय शहर गोअ वेल्हा है। इसके बाद जिस पूरे हिस्से पर पुर्तगालियों ने अपना कब्जा किया था उसे गोवा कहा जाने लगा।

गोवा का भूगोल और अर्थव्यवस्था

गोवा राज्य का कुल क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है। गोवा का समुद्र तट 132 किलोमीटर लंबा है और यह भारत का सबसे छोटा राज्य भी है।

गोवा में लो खनिज अधिक मात्रा में पाया जाता है लेकिन गोवा का प्रमुख उद्योग पर्यटन है। गोवा को मछली पालन यानी मत्स्य उद्योग के लिए भी जाना जाता है। गोवा क्षेत्र का काजू ब्रिटेन यूरोपीय देश और अरब में निर्यात किया जाता है।

गोवा की संस्कृति

गोवा राज्य लगभग 450 वर्षों तक पुर्तगाली राज्य के अधीन रहा इसलिए गोवा पर अधिकतर यूरोपियन संस्कृति का असर देखा जाता है। गोवा में लगभग 60% जनसंख्या हिंदू और 28% जनसंख्या ईसाई है। गोवा के उत्तरी क्षेत्र में ईसाइयों की संख्या अधिक है इसलिए उस क्षेत्र में पुर्तगालि वास्तु कला दिखाई देते हैं।

संस्कृति के अनुसार गोवा की संस्कृति सबसे प्राचीन है कहा जाता है कि 1000 साल पहले गोवा “कोंकड़ काशी” के नाम से जाना जाता था। गोवा की भाषा कोंकड़ी और लिपि देवनागरी है।

गोवा के पर्यटन स्थल

गोवा में लगभग 40 समुद्री तट है इनमें से कुछ समुद्र तट अंतरराष्ट्रीय तट के रूप में भी जाने जाते हैं गर्मी की शुरुआत होते ही गोवा में पर्यटनो की भीड़ लग जाती है। गर्मी की यह भीड़ खत्म होने के बाद यहां सैलानियों क्या आने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो कि मानसून का लुत्फ उठाते हैं। गोवा का सबसे प्रिय खेल फुटबॉल है इसलिए यहां पर कई लोकप्रिय फुटबॉल क्लब भी हैँ।

Goa District Name in Hindi (गोवा के जिले )

गोवा राज्य में कुल दो ही जिले हैं तथा इसमें लोकसभा की कुल सीटें भी 2 ही हैँ तथा राज्यसभा की कुल सीट 1 है। गोवा में कुल 120 गांव तथा 5 नगर पालिका है।

जिले:-

1 . उत्तर गोवा जिला इसका मुख्यालय पणजी में है। तथा

2 . दक्षिण गोवा जिला जिसका मुख्यालय मडगांव में हैँ।

FAQ

  1. गोवा में कितने जिले हैं?
    गोवा में कुल 2 जिले हैं
  2. गोवा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
    क्षेत्रफल के अनुसार गोवा का दक्षिणी जिला बड़ा है।
  3. गोवा की राजधानी क्या है?
    गोवा की राजधानी पणजी है।
  4. गोवा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
    गोवा का सबसे बड़ा शहर वास्को द गामा है।
  5. गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
    गोवा राज्य का क्षेत्रफल 3702 किलोमीटर (1429 वर्ग मील) है।
  6. गोवा की भाषा क्या है?
    गोवा की भाषा कोंकणी कथा लिपि देवनागरी है।
  7. गोवा में विधानसभा सीटें कितनी है?
    विधानसभा में गोवा की सिर्फ 1 सीट है।
  8. गोवा की लोकसभा सीटें कितनी है?
    लोकसभा में गोवा की 2 सीटें हैं।
  9. गोवा की साक्षरता दर कितनी है?
    गोवा की साक्षरता दर 88.70% है।

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment