Assam District Name in Hindi : असम राज्य भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है। इसकी राजधानी दिसपुर है। इसकी राजभाषा असमिया है। आज के इस लेख में हम असम राज्य से संबंधित विषयो के बारे में जानेंगे जैसे असम राज्य में कुल कितने जिले हैं? असम राज्य का सबसे बड़ा और छोटा शहर कौन सा है? इस लेख में आपको असम राज्य से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी देने की पूरी कोशिश की गई है। यदि आप असम राज्य की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा अवश्य करें।
असमराज्यकाइतिहास
असम राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को किया गया था। असम की राजधानी दिसपुर है और इसका सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है। इस राज्य का क्षेत्रफल 78,438 किलोमीटर है। जिसमें कुल 35 जिले हैं। इस राज्य की राजभाषा असमिया है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड और मणिपुर, दक्षिण में मिज़ोरम, मेघालय और त्रिपुरा एवं पश्चिम में पश्चिम बंगाल स्थित है।
असम राज्य की राजधानी दिसपुर है तथा इसका सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है। इस राज्य में कुल 35 जिले हैं। असम राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 126 है जिसमें 7 राज्यसभा और 14 लोकसभा की सीटें हैं। असम राज्य का उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय है।
असम राज्य की कुल साक्षरता दर 73.18% है।
असमनामकीउत्पत्तिकैसेहुई
ऐसा माना जाता है कि असम नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है ऐसी भूमि जो समतल नहीं हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि इस राज्य के नाम की व्युत्पत्ति अ “अहोम” शब्द से हुई है जो कि सीमावर्ती वर्मा की एक शासक जनजाति है।
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार इस स्थान को प्राग ज्यूतिसपुर के नाम से जाना जाता था। यहाँ शक्तिशाली राजवंशों का शासन था। सन 1228 में बर्मा के एक ताई विजेता चाऊलूंग सीओ ने असम पर अधिकार कर लिया वह अहोम वंश का था तभी क्षेत्र का नाम असम पड़ा।
असमराज्यकाभूगोल
असम राज्य की प्रमुख नदी ब्रह्मपुत्र है। जो कि पूर्व पश्चिम से बहती हुई बांग्लादेश में मिल जाती है। असम राज्य का उत्तरी मैदान की दाल कम होने के कारण यह क्षेत्र राय ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ से ग्रसित रहता है।
असम राज्य सदैव भूकंप और बाढ़ की समस्याओं से घिरा रहता है। जिसमें काफी जान माल की हानि होती है।
असम भारत के पड़ोसी देश भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है।
शिक्षा:-
असम राज्य में 80 से भी ज्यादा केंद्रों से लोक कल्याण के विभिन्न योजनाओं का संचालन हो रहा है इस राज्य में 6 से 12 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के लिए माध्यमिक स्तर तक निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। असम राज्य में कई बड़े इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज भी हैं।
भाषा:-
असम राज्य में असमिया और बोडो प्रमुख क्षेत्रीय और अधिकारीक भाषाएं हैं। जबकि बंगाली भाषा को बराक घाटी के 3 जिलों में आधिकारिक दर्जा प्राप्त है जो कि राज्य की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
असम की राजभाषा असमिया है सन् सातवीं और आठवीं ईस्वी में लिखी गई लुईपा, सरहपा जैसी कविताओं में असमिया भाषा के चिन्ह पाए जाते हैं।
जनसंख्या:-
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार असम राज्य की कुल जनसंख्या 3,12,05,576, असम राज्य में हिंदुओं की संख्या 1,72,96,455 है। मुसलमानों की संख्या 82,40,611 ईसाईयो की संख्या 9,86,589 तथा सीखो की संख्या 22,519, बौद्ध 51,029 है।
अर्थव्यवस्था:-
असम राज्य से सबसे अधिक भारत का खनिज तेल प्राप्त होता है यहां पर लगभग 1000 किलोमीटर लंबी पेटी मैं खनिज तेल पाया जाता है। यहां के मुख्य तेल क्षेत्र तिनसुकिया डिब्रूगढ़ तथा शिव सागर जिला में पाए जाते हैं।
असमराज्यकीप्रसिद्धव्यक्ति
असम राज्य के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हैं जिसमें कवि, नाटककार, मुख्यमंत्री, और भाषाविद शामिल हैँ। जैसे शंकरदेव जो कि असम राज्य के प्रसिद्ध कवि और नाटककार थे, गोपीनाथ बोर्दोलोई असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे, बिष्णु प्रसाद राभा यह एक कवि चित्रकार तथा क्रांतिकारी भी थे, भूपेन हाजरिका असम राज्य के गायक संगीतकार और फिल्मकार भी थे जिन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
वीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था यह भारत के प्रथम असमिया लेखक थे।
Assam District Name in Hindi
S. No. | जिलों के नाम | मुख्यालय | क्षेत्रफल (किलोमीटर) |
1. | बारपेटा | बारपेटा | 3,245 |
2. | बंगाईगांव | बंगाईगांव | 1,724 |
3. | कछर | सिलचर | 3,786 |
4. | दारांग | मंगलदोई | 3,481 |
5. | धेमाजी | धेमाजी | 3,237 |
6. | धुबरी | धुबरी | 2,838 |
7. | डिब्रूगढ़ | डिब्रूगढ़ | 3,381 |
8. | गोवालपारा | गोवालपारा | 1,824 |
9. | गोलाघाट | गोलाघाट | 3,502 |
10. | हैला कांडी | हैला कांडी | 1,327 |
11. | जोरहाट | जोरहाट | 2,851 |
12. | कार्बी आंगलोंग | दीफु | 10,434 |
13. | करीम गंज | करीमगंज | 1,809 |
14. | कोकराझार | कोकराझार | 3,129 |
15. | लखीमपुर | उत्तर लखीमपुर | 2,277 |
16. | मारी गांव | मरी गांव | 1,704 |
17. | नंगाव | नंगाव | 3,831 |
18. | नलबाड़ी | नलबाड़ी | 2,257 |
19. | दीमा हसाओ | हाफलांग | 4,888 |
20. | शिव सागर | शिव सागर | 2,668 |
21. | शोणीतपुर | तेज पुर | 5,324 |
22. | तिनसुकिया | तिनसुकिया | 3,790 |
23. | कामरूप महानगर | ||
24. | बक्सा | मुशालपुर | 2,400 |
25. | उदल गुड़ी | उदल गुड़ी | 1,676 |
26. | चिराँग | काजलगांव | 1,468 |
27. | दक्षिण सलमारा मनकाचार | ||
28. | बाजीली | ||
29. | तामूलपुर | ||
30. | चराई देव | ||
31. | विश्वनाथ | ||
32. | काछाड़ | ||
33. | दरंग | ||
34. | होजाई | ||
35. | माजुली | ||
FAQ
1. असमराज्यमेंकुलकितनेजिलेहैं?
असम राज्य में कुल 35 जिले हैं
2. असमराज्यकासबसेबड़ाजिलाकौनसाहै?
असम राज्य का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा जिला कार्बी आंगलोंग है।
3. असमराज्यकासबसेछोटाजिलाकौनसाहै?
क्षेत्रफल के अनुसार असम राज्य का सबसे छोटा जिला कामरूप मेट्रोपॉलिटन है।
4. असमराज्यकीराजधानीक्याहै?
असम राज्य की राजधानी दिसपुर है।
5. असमराज्यकासबसेबड़ाशहरकौनसाहै?
असम राज्य का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है।
6. असमराज्यकाक्षेत्रफलक्कितनाहै?
असम राज्य का कुल क्षेत्रफल
7. असमराज्यकीराजभाषाक्याहै?
असम राज्य की राजभाषा असमिया है।
8. असमराज्यकीविधानसभासीटकितनीहै?
असम राज्य की विधानसभा सीटें 126 हैँ।
9. असमराज्यकीलोकसभासीटकितनीहै?
असम राज्य में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं।
10. असमराज्यकीसाक्षरतादरकितनीहै?
असम राज्य की साक्षरता दर 73.18% है।
निष्कर्ष:-
आज के इस लेख ” Assam District Name in Hindi” मैं आपने जाना असम राज्य में कुल कितने जिला हैं वहां की साक्षरता दर कितनी है तथा असम राज्य से जुड़ी है ऐसे ही कई अन्य जानकारियां। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।