चेरी के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान – Cherry Benefits and Side Effects in Hindi

Rahul Yadav

चेरी गर्मियों का एक खट्टा-मीठा फल होता है। यह देखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है, और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ चेरी में कई पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह सुनकर अवश्य ही आपके मन में सवाल आया होगा कि चेरी के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान – Cherry Benefits and Side Effects in Hindi

चेरी के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान – Cherry Benefits and Side Effects in Hindi

चेरी फल अधिकतर गर्मियों तथा मानसून में पैदा होता है। चेरी का पेड़ बहुत ही संवेदनशील होता है, इससे बढ़ने में भी थोड़ा समय लगता है, अतः चेरी को भरपूर मात्रा में हवा पानी एवं धूप की जरूरत होती है। केवल चेरी का फल ही नहीं बल्कि इसका पेड़ भी बहुत उपयोगी होता है। 

चेरी के पेड़ से बहुत सी वस्तुएं बनाई जाती हैं, क्योंकि इसके पेड़ कारण बहुत ही सुंदर होता है। चेरी में भी भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिंस इत्यादि पाए जाते हैं, जो कि हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

चेरीकेफायदे (Benefits of Cherry) –

चेरी के कई सारे फायदे हैं। केवल चेरी ही नहीं बल्कि इसके पेड़, ताना, पत्तियां, छाल भी बहुत फायदेमंद होता है। 


1. वजन कम करने के लिए चेरी के फायदे-

चेरी के सेवन से वजन कम करने में बहुत ही सहायता मिलती है। चेरी में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, 100 ग्राम में केवल 64 कैलोरीज होती है। जिसके कारण यह शरीर के वजन को बढ़ने नहीं देता और वजन कम करने में सहायक होता है।

2. ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद –

आज के समय में अधिकतर लोगों  को ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, लेकिन चेरी के सेवन से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। चेरी में अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो कि सोडियम यानी नमक को कम करता है, और इससे ब्लड प्रेशर में फायदा मिलता है।

3. नींद की बीमारी में लाभदायक –

जिन व्यक्तियों को नींद ना आने की बीमारी होती है वह चेरी का सेवन कर सकते हैं चेरी में मेलाटोनिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण नींद बहुत अच्छी आती है। नींद अच्छी आने के कारण जीवन का स्लीपिंग सर्कल भी अच्छा हो जाता है।

4. हृदय के लिए लाभदायक –

चेरी में एंथोसाइएनिन नामक एक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने के कारण हृदय संबंधित रोग भी नहीं होते हैं।

5. कैंसर से बचाव के लिए चेरी के फायदे –

चेरी में एंटीकार्सिनोजेनिक नामक यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। चेरी वृहदांत्र और प्रोस्टेट कैंसर में अधिक लाभदायक होता है।

6. आंखों के लिए उपयोगी –

आज के समय में लोगों को आंखों से संबंधित बहुत सी समस्याएं होती हैं। चेरी आंखों की समस्याओं के लिए उपयोगी होता है। बढ़ती उम्र के साथ होने वाले दृष्टि हानि में यह काफी लाभदायक माना जाता है।

7. गठिया रोग में लाभदायक –

चेरी गठिया संबंधित रोगों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। चेरी में एंथोसाइएनिन नामक तत्व होता है, जो हड्डियों से संबंधित रोगों को ठीक करता है, इसलिए चेरी का सही मात्रा में सेवन करने से गठिया रोग दूर हो जाता है।

8. कब्ज में राहत –

चेरी में फाइबर सही मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है चेरी का सेवन करने से कब्ज में भी बहुत राहत मिलती है।

9. त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक –

आजकल लोगों को त्वचा से संबंधित भी कई बीमारियां हो जाती हैं। चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं।  इन गुणों के कारण यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है, तथा त्वचा को सूखने नहीं देता।

10. बालों को स्वस्थ बनाएं रखने में फायदेमंद –

आज के समय में लोग बालों को स्वस्थ रखने के लिए मल्टीविटामिंस की गोलियां खाते हैं, तथा विटामिन की गोलियों को बालों में भी लगाते हैं। चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।

चेरी के नुकसान (Side effects of Cherry)

• चेरी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, 100 ग्राम में 1.64 फाइबर होता है। यह मात्रा अधिक नहीं है लेकिन चेरी के अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से संबंधित रोग जैसे- गैस या ऐठन हो जाती है।

• कई लोगों को चेरी से एलर्जी भी होती है। एलर्जी में चेरी का सेवन करने से चेरी के नुकसान भी हो सकते हैं। यह बंद गला, श्वास और पित्ती की कमी जैसी समस्या का कारण बन सकती है।

• खैरी में फ्रुक्टोज की भी मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा होने से रक्तचाप, पेट संबंधित समस्याएं तथा हृदय रोग भी हो सकते हैं, इसलिए चेरी का सेवन बिलकुल सीमित मात्रा में ही करें।

निष्कर्ष ( Conclusion) – 

आज के इस लेख में हमने आपको चेरी के फायदे, तथा नुकसान (Cherry Benefits and side -effects) के बारे में जानकारी दी। उम्मीद है कि आपके लिए यह लेख मददगार साबित होगा। यदि आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।आपकी सहायता करके हमें अत्यंत प्रसन्नता होगी।

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment