मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है

Rahul Yadav

किसी भी राज्य के प्रशासन को चलाने के लिए हर राज्य में एक राजधानी होती है। हर राज्य की अपनी एक राजधानी होती है। ऐसे ही मध्य प्रदेश की भी अपनी एक राजधानी है। क्या आप जानती है की मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है ? नही ना! आईये हम आपको बताते है इसके बारे में विस्तार से – 

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है ?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। भोपाल जो की मध्य प्रदेश के मध्य में बसा एक शानदार और खूबसूरत शहर है। भोपाल एक शहर है और यह जिला मुख्यालय होने के साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भी है। भोपाल से ही राज्य का प्रशासन चलता है। इस शहर के बारे ने आप जान सकते है। 

भोपाल शहर के बारे में – 

भोपाल, मध्य प्रदेश का एक जाना माना शहर है। मध्य प्रदेश में भोपाल को झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है और राजा भोज की नगरी के नाम से ही जाना जाता है। इस शहर को झीलों की नगरी के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यहाँ पर कई तरह की छोटी – मोटी झीले और कुछ तालाब भी थे। 

भोपाल पूरी दुनिया में तब जाना गया जब यहाँ पर 1984 में एक अमेरिकन कंपनी में मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव की घटना हुई और उसमे तक़रीबन 20,000 लोग मारे गये थे। भोपाल में हाल ही में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र ने अपने दुसरे मास्टर कण्ट्रोल फ़ैसिलटी’ की स्थापना की है।  

भोपाल की भोगोलिक स्तिथि

भोपाल की भोगोलिक स्तिथि के बारे में अगर हम जाने तो यह जानकारी कुछ इस प्रकार है। भोपाल विन्ध्य पर्वत शृंखला के पूर्व में बसा हुआ है। भोपाल पहाड़ी इलाके में स्तिथि होने के बावजूद यहाँ का तापमान काफी गर्म रहता है। भोपाल में कई ज्यादा छोटे – बड़े पहाड़ है जैसे श्यामला हिल, ईदगाह हिल, अरेरा हिल, कटारा हिल इत्यादि प्रमुख है।

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment