Blogging Se Paise Kaise Kamaye (10+ तरीके)

Rahul Yadav

ब्लॉगिंग, घर बैठे पैसे कमाने का एक बेहतरीन तरीका है| ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरुरी है कि Blogging Se Paise Kaise Kamaye(ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए) जाते हैं| इसलिए आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें|

ब्लॉगिंग क्या है?

“किसी जानकारी को ब्लॉग या वेबसाइट के माध्यम से लिखने की प्रक्रिया ही ब्लॉगिंग कहलाती है|” आसान शब्दों में कहें- यदि आप किसी भी विषय के एक्सपर्ट हैं (जैसे – कंप्यूटर, ग्राफ़िक डिज़ाइनर, विज्ञान के क्षेत्र में, या आपको किसी काम के बारे में अच्छी नॉलेज है) ऐसे में आप अपने Experience दूसरों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो उसे ब्लॉग पर लिख सकते हैं| लिखने की इस प्रक्रिया को ही ब्लॉगिंग कहा जाता है|

वैसे तो ब्लॉग की अलग-अलग केटेगरी होती है जैसे – मोटिवेशन ब्लॉग, टेक्निकल ब्लॉग, ट्रेवेल ब्लॉग, फ़ूड ब्लॉग, शायरी ब्लॉग, पर्सनल ब्लॉग इत्यादि| जिस विषय में आपकी रूचि हो, आप उसमें अपना ब्लॉग बना सकते हैं| हालांकि आप अपने विचारों को ही लिखें| इससे आप के ब्लॉग के आर्टिकल यूनिक और नये होते हैं|

एक ब्लॉग बनाने के बाद आप सोच रहे होंगे कि ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए, तो चलिए इस विषय में विस्तार से जानते हैं|

Blogging Se Paise Kaise Kamaye

ब्लॉगिंग एक ऐसा प्रोफेशन है जिसके लिए किसी डिग्री या Qualification की जरुरत नहीं होती है| इसे कोई भी कर सकता है| आप के अन्दर जो भी नॉलेज या इनफार्मेशन है उसे अपने ब्लॉग के माध्यम से लिखकर पैसे कमा सकते हैं|

यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें आप एक नौकरी-पेशा लोगों से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए धैर्य और Dedication की जरुरत होती है और साथ में आपको लगातार मेहनत करना होगा|

नीचे बताये गये सभी तरीके ब्लॉगर और वर्डप्रेस दोनों पर लागू होते हैं| इसलिए यदि अपने ब्लॉग को सफल बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताये गये 11 तरीकों का प्रयोग करके आप अपने ब्लॉग से पैसा कमा सकते हैं| तो चलिए शुरू करते हैं-

(ब्लॉगर) Blogspot Se Paise Kaise Kamaye

अगर आपने एक फ्री ब्लॉग बनाया है तो आपको पता होगा की Blogger जो की गूगल का ही प्लेटफार्म है| यह एक सब-डोमेन Blogspot के साथ आता है| आप अपने ब्लॉग का Monetization अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं जैसे – Google AdSense, Affiliate Marketing, Ad Spot, E-Book Selling etc.

अपने Niche के अनुसार बताये गये तरीकों का इस्तेमाल करें जैसे मान लीजिये आपका एक पर्सनल ब्लॉग है तो आप पैसे कमाने के लिए Google AdSense का प्रयोग कर सकते हैं| ठीक उसी प्रकार यदि आपका Health Niche ब्लॉग हैं तो आप Google AdSense और Affiliate Marketing दोनों का प्रयोग कर सकते हैं| मैं, blogger se paise kaise kamaye के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयत्न करूँगा|

1. Google AdSense से

गूगल पर आपको बहुत से Ad Network मिल जायेंगे लेकिन अपने ब्लॉग के लिए बेहतर Ad Network चुनना होता है जो समय-समय पर आसानी से पैसे Payment कर दे| वैसे तो बहुत सारे Ad Network हैं जैसे –

  • Google AdSense (गूगल प्लेटफार्म)
  • Media.net
  • Info links
  • Ezoic (केवल English ब्लॉग के लिए)

Google AdSense और Media.net ये दो Ad Network सबसे ज्यादा पोपुलर हैं| किसी भी नेटवर्क का अप्रूवल लेने के लिए आपके पास एक ब्लॉग होना जरुरी है| ये नेटवर्क यूजर के Interest के अनुसार Automatically Ads दिखाते हैं| अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करने के लिए नए ब्लॉगर इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह उन्हें Recurring Income देता है|

AdSense का अप्रूवल मिल जाने के बाद अपने ब्लॉग ट्रैफिक के अनुसार अच्छा पैसा कमा सकते हैं| जितना ज्यादा आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक होगा, उतना ज्यादा Income होगा|

2. Affiliate Marketing से

Affiliate Marketing एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने ब्लॉग पर कुछ प्रोडक्ट्स के लिंक लगाकर पैसे कमा सकते हैं| जब कोई यूजर आपके दिए हुए लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है तो उससे आपको पैसे मिलते हैं|

गूगल पर कुछ पोपुलर Affiliate Marketing Program हैं जिन्हें आप ज्वाइन कर सकते हैं जैसे –

(i) Amazon Affiliate Program

यह अमेज़न का एफिलिएट प्रोग्राम है जिसमें आपको अपने ब्लॉग में प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक देना होता है| जब यूजर आपके लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको कुछ कमीशन मिलता है|

(ii) Flipkart Affiliate Program

यह फ्लिपकार्ट का एफिलिएट प्रोग्राम है| जिसमें अमेज़न के जैसे ही आपको अपने ब्लॉग में प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक देना होता है| जब यूजर दिए गये लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको पैसे मिलते हैं|

(iii) Blogging Tools & Hosting Affiliate

अगर आप ब्लॉगिंग Niche में काम कर रहे हैं तो ब्लॉगिंग से संबंधित बहुत से Tools जैसे – SEO Tools, Themes, Plugins इत्यादि को Recommend करके एक अच्छा एफिलिएट इनकम बना सकते हैं|

आप ब्लॉगिंग के क्षेत्र में बहुत से होस्टिंग एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते हैं और यूजर को Recommend कर सकते हैं, क्योंकि बहुत सारे यूजर के मन में सवाल होता है कि कौन सा होस्टिंग लेना चाहिए| ऐसे में आप होस्टिंग एफिलिएट से भी अच्छा इनकम कमा सकते हैं|

3. Guest Posting के द्वारा

गेस्ट पोस्टिंग ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने का एक ऐसा जरिया है जिसमें नये ब्लॉगर, हाई डोमेन अथॉरिटी वाले ब्लॉग के लिए पोस्ट लिखकर अपने ब्लॉग का लिंक देते हैं जिससे नये ब्लॉग पर यूजर आने लगते हैं| इसके लिए एक अच्छा डोमेन अथॉरिटी वाला ब्लॉग, नये ब्लॉगर से पैसे चार्ज करते हैं|

ठीक वैसे ही  जब आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगे तो आप गेस्ट पोस्टिंग के जरिये भी पैसे कमा सकते हैं| अपने ब्लॉग की अथॉरिटी के अनुसार गेस्ट पोस्टिंग का चार्ज कर सकते हैं|

4. Sponsored Post/Paid Promotion के द्वारा

अपने ब्लॉग पर Paid Promotion या Sponsored Post के जरिये भी अतिरिक्त इनकम कर सकते हैं| आप किसी ब्लॉग या प्रोडक्ट का Review करके उनसे पैसे चार्ज कर सकते हैं| यह पूरी तरह से आपके ब्लॉग पर निभर करता है|

ब्लॉग जितना पापुलर होगा तथा ट्रैफिक जितना ज्यादा होगा, उसके अनुसार आप पैसे चार्ज कर सकते हैं| क्योकि कुछ ऐसे भी पोपुलर ब्लॉग हैं जो प्रत्येक पोस्ट के 50-100 $ तक चार्ज करते हैं|

5. Ad Spot (Your Ads here) के द्वारा

Ad Spot एक ऐसा विज्ञापन एरिया होता है जिसमें बड़े संस्था जैसे – कोचिंग, कॉलेज तथा किसी प्रोडक्ट्स के लिए एक निश्चित समय के लिए विज्ञापन को दिखाया जाता है| और उस समय अवधि के अनुसार पैसे मिलते हैं| इसे Direct Advertisement भी कहते हैं|

जैसे मान लीजिये आपने एजुकेशन से संबंधित एक ब्लॉग बनाया जो कि  बहुत पोपुलर है| ऐसे में अपने ब्लॉग पर स्लाइडर सेक्शन में एक Ad Spot बना सकते हैं जिसमें लिखा होता है “Your Ads here” चूँकि आपका ब्लॉग एजुकेशन से रिलेटेड है तो कॉलेज या कोचिंग संस्था वाले अपना Ad आपके ब्लॉग पर दिखा सकते हैं|

यदि आपने 1 महीने के लिए किसी कोचिंग संस्था का Ad उस Ad Spot पर दिखायेंगे तो उसके अनुसार आपको पैसे मिलेंगे|

6. E-Book बनाकर Sell करें

E-Book एक प्रकार का डिजिटल किताब होता है जिसे हम स्मार्टफ़ोन, कंप्यूटर या टेबलेट के माध्यम से पढ़ते हैं| यह PDF, .csv या Word फाइल में होता है|

आप अपने नॉलेज और Experience को एक E-Book का रूप दे सकते हैं| जैसे मान लीजिये आपको ब्लॉगिंग के बारे में पूरी जानकारी है तो आप अपनी जानकारी को E-Book बनाकर सेल कर सकते हैं| जिससे यूजर को सभी जानकारी एक जगह आसानी से मिल जायेंगे और आपको कुछ पैसे मिल जायेंगे|

यदि आप चाहें तो इस E-Book को अलग – अलग प्लेटफार्म जैसे- Amazon, Udemy पर भी बेच सकते हैं| बशर्ते आपके द्वारा प्रदान किया गया कंटेंट अच्छा और ज्ञानपूर्ण होना चाहिए| वास्तव में ऑनलाइन E-Book बेचकर पैसे कमाना एक बेहतरीन उपाय है|

7. YouTube Video Promotion

यदि आपके ब्लॉग पर ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है तो आप अपने आर्टिकल में YouTube विडियो का प्रमोशन करके पैसे कमा सकते हैं| आपके Niche से संबंधित कोई नया YouTuber अपने विडियो का प्रमोशन करना चाहता है तो आप उससे पैसे चार्ज कर सकते हैं|

जब आप उसके विडियो को अपने ब्लॉग पोस्ट में लगाते हैं तो आपके यूजर पोस्ट को पढ़ने के साथ साथ विडियो भी देखते हैं जिससे YouTuber को फायदा होता है और वह आपको पैसा देता है|

8. App Promotion के द्वारा

यदि आपका टेक रिलेटेड ब्लॉग है तो आप App Promotion या Application का Review करके पैसे कमा सकते हैं| इसके लिए आपके ब्लॉग पर रेगुलर ट्रैफिक होना चाहिए|

एप्लीकेशन कंपनी, App प्रमोशन का आपको पैसे देती हैं| यह पैसे आपके ब्लॉग ट्राफिक पर निर्भर करता है| एप्प प्रमोशन, Direct Advertisement से पैसे कमाने का एक बेहतरीन तरीका है|

9. Online Courses बेचकर

टेक्नोलॉजी के इस दौर में Online Courses का Demand सबसे ज्यादा है| ऐसे में Online Courses बनाना अब और भी आसान हो गया है क्योंकि इन्टरनेट पर बहुत सारे Tools मौजूद हैं|

जबकि लोगों को Paid Courses की तलाश हमेशा रहती है क्योंकि इसमें पूरी जानकारी आसानी से एक ही जगह मिल जाती है| यदि लोग आपके कंटेंट को पसंद करते हैं तो आप कोर्सेज लांच कर सकते हैं|

गूगल पर कुछ ऐसे प्लेटफार्म मौजूद हैं जिनसे आप कोर्स बनाकर बेच सकते हैं जैसे –

  • Teachable
  • New Kajabi
  • LearnDash
  • Udemy (केवल बेचने के लिए)

10. Service देकर

यदि आपके पास कुछ स्किल है जिससे आप दूसरों की जरूरतों को पूरा कर सकें तो आप Service देकर आसानी से पैसे कमा सकते हैं

जैसे- यदि आप एक Logo Creator है या आपको SEO आता है तो अपने ब्लॉग पर अपनी सर्विस का लिस्ट ऑफर करके पैसे कमा सकते हैं| जब विजिटर आपके ब्लॉग पर आयेंगे और उन्हें सर्विस की जरुरत पड़ेगी तो आपको पैसे देंगे| अपने ब्लॉग से पैसे कमाने का यह अच्छा तरीका है|

11. अपने ब्लॉग को बेचकर

अगर आप को ब्लॉग बनाने आता है तो आप एक दूसरा Micro Niche ब्लॉग बनाकर कुछ Keywords पर रैंक कर सकते हैं और उसे Flippa पर बेचकर पैसे कमा सकते हैं|

फ्लिपा एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आसानी से किसी ब्लॉग या डोमेन को बेचा जा सकता है| यदि आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक ज्यादा होगा तो आपको buyers अच्छा पैसा देगा| वही यदि आपके पास AdSense अप्रूवल ब्लॉग है तो और भी अच्छे पैसे मिलेंगे|

FAQ

ब्लॉग से कितनी कमाई हो सकती है?

वैसे तो ब्लॉग से लाखों रूपये कमाए जा सकते हैं लेकिन यह पूरी तरह आपके मेहनत पर निर्भर करता है|

ब्लॉग से इनकम कैसे होती है?

ब्लॉग से इनकम करने के बहुत से तरीके हैं जैसे – AdSense, Affiliate Marketing, Guest Posting, E-Book Selling. इत्यादि|

ब्लॉग से कितना पैसा मिलता है?

ब्लॉग से पैसा कमाने की सीमा नहीं है| यह आपके ब्लॉग के ट्रैफिक पर निर्भर करता है| जितना ट्रैफिक होगा, आपको उतना ही पैसे मिलते हैं|

आशा करता हूँ की अब आप जान गये होंगे कि Blogging Se Paise Kaise Kamaye (ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए) उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा प्रदान की गयी जानकारी से कुछ सिखने को मिला होगा| आप सभी पाठकों से विनम्र निवेदन है की इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ शेयर करें ताकि इससे सभी को लाभ मिले| मुझे आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है|

कृपया अपने विचार तथा सुझावों को हमारे साथ साझा करें जिससे हमें अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिल सके| इसके लिए आप नीचे कमेंट कर सकते हैं तथा आप हमें मेल भी कर सकते हैं|

धन्यवाद्

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment