ब्लैकबेरी के 12 फायदे, उपयोग और नुकसान – Blackberry Benefits and Side Effects in Hindi

Rahul Yadav

दुनिया में कई अलग-अलग तरह के फल पाए जाते हैं। जोकि केवल खाने में ही स्वाद नहीं होते बल्कि हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। दुनिया के अलग-अलग फलों में एक पल ब्लैकबेरी भी है। जो शरीर से संबंधित रोगों को ठीक करती है और स्वस्थ भी बनाती है।

ब्लैकबेरी के फायदे भी होते हैं इस बारे में सुनकर आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि ब्लैकबेरी के क्या फायदे और नुकसान है? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ब्लैकबेरी के 10 फायदे तथा ब्लैकबेरी के 10 नुकसान की जानकारी देने वाले हैं। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़े।

ब्लैकबेरी के बारे में कुछ जानकारी

ब्लैकबेरी एक खाद्य फल है। ब्लैकबेरी को विभिन्न जगहों पर विभिन्न नामों से भी बुलाया जाता है। जैसे- पश्चिम अमेरिका के कुछ छोटे हिस्सों में इसे कैनबरी कहां जाता है। और किन्ही जगहों पर इसे रासबैरी भी कहा जाता है। ब्लैकबेरी को लोग कभी-कभी जामुन भी समझ लेते हैं। लेकिन ब्लैकबेरी और जामुन में काफी अंतर होता है। जामुन का रंग पूरा काला या नीला होता है। जबकि ब्लैकबेरी का रंग लाल,नीला या गहरा काला होता है। ब्लैकबेरी का रंग कभी-कभी आधा लाल तथा आधा काला भी होता है। ब्लैकबेरी एक छोटे छोटे टुकड़ों का पूरा समूह होता है। हम आपको यह भी बता देगी ब्लैकबेरी 375 से अधिक प्रजातियों का एक व्यापक और प्रसिद्ध समूह होता है। जो कि अधिकतर यूरोप उत्तर पश्चिमी अफ्रीका और मध्य एशिया में मूल रूप से पाया जाता है।

ब्लैकबेरी के उपयोग – 

ब्लैकबेरी का उपयोग सही तरह से किया जा सकता है। जैसे-

  • ब्लैकबेरी का उपयोग जूस बनाने में किया जाता है। 
  • ब्लैकबेरी का उपयोग दूध के साथ मिलाकर स्मूदी भी बनाई जा सकती है। 
  • ब्लैक ब्लैकबेरी का उपयोग करके शरीर की कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। 
  • डाइट करने वाले लोग ब्लैकबेरी को नाश्ते में भी उपयोग कर सकते हैं।
    ब्लैकबेरी का उपयोग हमेशा धोकर ही करें।

ब्लैकबेरी के 10 फायदे – 

ब्लैकबेरी फल के कई फायदे होते हैं। ब्लैकबेरी को एक प्रकार की औषधि भी कहा जाता है। क्योंकि यह शरीर के कई रोगों को ठीक करता है, तो आइए हम ब्लैकबेरी के फायदे को विस्तार से जानते हैं।

त्वचा को खूबसूरत बनाये रखना –

ब्लैकबेरी हमारे त्वचा को खूबसूरत तथा जवां बनाए रखने में हमारी काफी मदद करता है।बबढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारे चेहरे पर झुर्रियां पैदा होने लगती हैं। तथा कभी-कभी चेहरे पर पिंपल दाग धब्बे भी हो जाते हैं। लेकिन ब्लैकबेरी का भरपूर मात्रा में सेवन करने से यह हमारी त्वचा के दाग धब्बों को सही करता है, तथा झुर्रियां कम करने में भी मदद करता है। ब्लूबेरी में अधिक मात्रा में विटामिन सी तथा एंटीऑक्सीडेंट के तत्व पाए जाते हैं, जो कि हमारे त्वचा को साफ रखता है।

बालों की वृद्धि में सहायक –

आजकल बहुत ही कम उम्र में बहुत लोगों को बाल झड़ने की समस्या होती है। और ब्लैकबेरी इस समस्या का समाधान हो सकता है। ब्लैकबेरी से बने हेयर मास्क बालों में लगाने से बालों में वृद्धि होती है। साथ ही बाल सिल्की एवं चमकदार ही लगते हैं। तथा यह बालो को झड़ने से रोकता है। दरअसल ब्लैकबेरी में प्रोएंथोसाइनाइडिंस नामक रसायन पाया जाता है जिसके कारण इसका बना हुआ मास्क बालों के लिए लाभदायक होता है।

वजन कम करने में सहायक –

यदि आप भी चाहते हैं कि आपका वजन कम रहे एवं आप बिल्कुल स्वस्थ एवं फिट दिखे तो आप ब्लैकबेरी का सेवन कर सकते हैं। ब्लैकबेरी में हाई फाइबर होता है, तथा इसमें कम कैलोरी पाई जाती है यदि आप डाइटिंग करना चाहते हैं तो अपने डाइट में ब्लूबेरी फल को जरूर शामिल करें यह आपका वजन कम करने में सहायक होगा।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक –

ब्लैकबेरी में टेरेस्टोबिन नामक एक योगिक पदार्थ पाया जाता है। जो कि हमारी मांसपेशियों में जाकर कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में सहायक होता है। इस पर हाल ही में एक रिसर्च भी किया गया है। जिससे यह पता चला है कि ब्लैकबेरी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

याददाश्त तेज करने में सहायक –

ब्लैकबेरी याददाश्त को बढ़ाने में भी बहुत मददगार होता है। ब्लैकबेरी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, एंथोकेनिन, सेलेनियम, विटामिन ई, विटामिन बी कंपलेक्स, जिंक, सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम और मैगनीज़। सभी तत्व न्यूरॉन के साथ घूलते हैं। और तंत्रिका संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं जिससे कि हमारी याददाश्त तेज होती है।

इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार –

आजकल इस कोविड-19 समय में हमें अधिक इम्यूनिटी की आवश्यकता है।।और यह इम्यूनिटी हमें ब्लैकबेरी के सेवन से प्राप्त हो सकता है। ब्लैकबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं।

मधुमेह को ठीक करने में सहायक –

आपको यह जानकर खुशी होगी कि ब्लैकबेरी का सेवन करने से मधुमेह रोग को ठीक किया जा सकता है। दरअसल ब्लैकबेरी में ही नहीं बल्कि ब्लैकबेरी के पत्तों में भी काफी गुण होते हैं। ब्लैकबेरी के पत्तों का इस्तेमाल मधुमेह को ठीक करने में सहायक हो सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।

हड्डियों के दर्द को ठीक करने में सहायक –
आजकल बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से संबंधित समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। लेकिन इन हड्डियों की समस्याओं को कम किया जा सकता है। ब्लैकबेरी में फ्लोरिक नामक गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों से संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं।

हृदय से संबंधित रोगों से बचाव – 

ब्लैकबेरी में मैग्नीशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। जो हृदय संबंधित रोगों से बचने के लिए काफी सहायक होते हैं। यह गुण धमनियों को बंद होने से रोकता है। और शरीर में खून के प्रवाह को बढ़ाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद –

ब्लैकबेरी फ़ल में न्यूटीन नामक पदार्थ अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कि आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह फल के उपयोग से आंखों की रोशनी में भी वृद्धि होती है। 

ब्लैकबेरी के नुकसान – 

  • ब्लूबेरी को अधिक मात्रा में खाने से इसके नुकसान भी हो सकते है। तथा गलत तरीके से उपयोग में लाने से भी ब्लैकबेरी शरीर को हानि पहुंचा सकता है। 
  • यदि आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो ब्लैकबेरी का सेवन करने से आपको हानि पहुंच सकती है। कृपया इसका सेवन ना करें। या सेवन करने के पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 

निष्कर्ष
आज आपने ब्लैकबेरी के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी हासिल की उम्मीद करते हैं, कि आज का यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। ब्लैकबेरी के फायदे सबसे ज्यादा है, पर नुकसान बहुत ही कम इसलिए ब्लैकबेरी का उपयोग आप बेफिक्र होकर कर सकते हैं।

About the author

Rahul Yadav is a Digital Marketer based out of New Delhi, India. I have built highly qualified, sustainable organic traffic channels, which continue to generate over millions visitors a year. More About ME

Leave a Comment