यह तो आप जानते ही हैं कि अंग्रेजी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। आज के इस लेख में आप जानेंगे कि अंग्रेजी भाषा की लिपि क्या है? अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई? तथा अंग्रेजी भाषा का इतिहास क्या है? अंग्रेजी भाषा कई देशों की राष्ट्रभाषा भी है। भारत में अंग्रेजी भाषा को अधिक महत्व दिया जाता है।
वर्तमान समय में शिक्षा विभाग, साहित्य कंप्यूटर और राजनीति में भी अंग्रेजी भाषा का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। अंग्रेजी भाषा एक हिन्द यूरोपीय परिवार भाषा में आती है। आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि अंग्रेजी भाषा क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई।
अंग्रेजी भाषा क्या है? इसकी शुरुआत कैसे हुई?
अंग्रेजी भाषा हिंदी यूरोपीय भाषा परिवार में आती है। अंग्रेजी भाषा को दुनिया की सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय भाषा भी माना जाता है।
अंग्रेजी भाषा एक पश्चिम जर्मनी भाषा है इसकी उत्पत्ति एंगलो सैक्सन इंग्लैंड में हुई थी। 18वीं 19वीं और 20वीं शताब्दी में दे साम्राज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा दुनिया के कई देशों पर सैन्य वैज्ञानिक राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव के कारण इस भाषा को दुनिया के कई क्षेत्रों में सामान्य भाषा में बोला जाने लगा।
विश्व के संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में भी बड़े पैमाने पर इस भाषा का इस्तेमाल आधिकारिक भाषा के रूप में किया जाता है।
अंग्रेजी भाषा की शुरुआत पांचवीं शताब्दी की शुरुआत में इंग्लैंड में रहने वाले लोग एंग्लो सेक्सन के द्वारा अनेक भूल गए का इस्तेमाल किया जाता था जिसे पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई थी। धीरे-धीरे पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ जिसमें नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का अधिक इस्तेमाल किया गया वहीं से ही आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और वर्तमान समय में भी अंग्रेजी भाषा में कई विदेशी शब्दों और नए नए शब्दों को शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।
अंग्रेजी भाषा का इतिहास
पांचवी और छठी शताब्दी में ब्रिटेन पर एंगल और सेक्सन कबिलो के द्वारा हमला किया गया। जिसमें केल्टिक भाषाएं बोलने वाले लोग और स्कॉटलैंड, आयरलैंड तथा वेल्स की स्थानीय भाषा में आपस में मिल गईं
आठवीं और नौवीं सदी में वाईकिंग्स और नोर्स कबीलों के द्वारा भी हमले किए गए जिसके बाद इंग्लैंड कई भाषाओं के बोलने वाला देश बन गया और कई पुराने शब्दों को नए अर्थ भी मिले। जैसे:- (Dream) का अर्थ था आनंद लेना, परंतु बाद में इस शब्द का अर्थ “सपना” दे दिया गया।
सन् 500 से लेकर 1100 ईस्वी तक के काल को पुरानी अंग्रेजी का दौर कहा जाता है। 1066 ईस्वी में ड्यूक ऑफ़ नॉर्मण्डी द्वारा इंग्लैंड पर हमला किया गया जिसके बाद फ्रांसीसी भाषा के शब्द स्थानीय भाषा में मिलने लगे। अंग्रेजी का यह दौर 1100 से 1500 तक जारी रहा और अंग्रेजी की इस विकास को मध्यकालीन अंग्रेजी का दौर कहा जाता है।
सन् 1500 के बाद अंग्रेजी का आधुनिक काल शुरू हुआ जिसमें यूनानी भाषा के शब्दों को शामिल किया गया।
अंग्रेजी भाषा बोलने वाले देश
अंग्रेजी भाषा को विश्व के कई देशों में एक बड़ी है जनसंख्या द्वारा बोला जाता है विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या में अंग्रेजी बोलने वाले लोग संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड आदि देशों में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।
भारत में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल द्वितीय भाषा के रूप में किया जाता है।
अंग्रेजी भाषा के इस विस्तृत रूप के कारण इसे वैश्विक भाषा भी कहा जाता है हालांकि इसे आधिकारिक भाषा नहीं माना जाता लेकिन कई देशों में इसे द्वीतीय भाषा के रूप में सिखाया जाता है। आगे आप जानेंगे कि अंग्रेजी भाषा की लिपि क्या है? और इस लिपि की शुरुआत कैसे हुई?
अंग्रेजी भाषा की लिपि क्या है?
अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन लिपि को माना जाता है। रोमन लिपि मैं पश्चिम और मध्य यूरोप की कई सारी भाषाएं लिखी जाती है जैसे फ्रांसीसी, जर्मन, स्पेनि, पुर्तगाली, डच, इतालवी, स्वीडिश, रोमानियाई इत्यादि
लिपि किसे कहते हैं?
यदि सरल भाषा में समझा जाए तो किसी भी भाषा के लिखने के ढंग या उसके तरीके को लिपि कहा जाता है। अंग्रेजी भाषा में लिपि को Script भी कहा जाता है।
या यूं कह सकते हैं कि किसी भी भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले चिन्हों को लिपि कहते हैं। या ध्वनियों को लिखित रूप देने के लिए जिन चिन्हों का इस्तेमाल किया जाता है हम उसे लिपि कहते हैं।
जैसे उर्दू की लिपि फारसी है, पंजाबी की लिपि गुरुमुखी ह, उर्दू की लिपि फारसी होती है। तथा अंग्रेजी की लिपि रोमन है। यानि हर भाषाओं को लिखने का अपना एक तरीका होता है और जिस तरीके वह नियम के अनुसार वह लिखी जाती है उसे लिपि कहा जाता है।
रोमन लिपि क्या है?
जैसा कि आपने जाना कि अंग्रेजी के अलावा अन्य कई यूरोपीय भाषाएं भी रोमन लिपि में लिखी जाती है लेकिन यह भाषाएं रोमन लिपि के अक्षरों पर कुछ अतिरिक्त चिन्ह लगाकर उसका इस्तेमाल भी करते हैं। दरअसल रोमन लिपि लातिनी भाषा के लिए बनी थी रोमन लिपि लातिनी भाषा की अपनी लिपि है।
रोमन लिपि अंग्रेजी भाषा की अपनी लिपि नहीं है इसे प्राचीन अंग्रेजों द्वारा अंग्रेजी भाषा को लिखने के लिए उधार लिया गया था। रोमन लिपि को बाएं से दाएं और लिखा जाता है। रोमन लिपि में कुल 26 वर्ण होते हैं जिसमें 5 स्वर तथा 21 व्यंजन हैं।
निष्कर्ष:-
आज के इस लेख “अंग्रेजी भाषा की लिपि क्या है” मैं आप ने जाना की अंग्रेजी भाषा क्या ह? और उसकी शुरुआत कहां से हुई? तथा किन किन क्षेत्रों में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है? साथ ही अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन के बारे में भी पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई ह। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।